Saturday 22 June 2019

               

                            बेटा दिवस




बेटा दिवस की चर्चा करने से पहले आओ बेटी दिवस के बारे में भी जान लें।
                 विश्व बेटी दिवस 28 सिंतबर को मनाया जाता है। कुछ देशों में 1 अक्टूबर को मनाया जाता है।अंतरराष्ट्रीय बेटा और बेटी दिवस 11 अगस्त को मनाया जाता है। परन्तु भारत में बेटी दिवस सिंतबर माह के चौथे रविवार को मनाया जाता है।
                पूर्व महिला व बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने 11 अगस्त 2016 को पहली बार बेटी दिवस मनाने के लिए सोशल मीडिया पर एक अभियान शुरू किया था परन्तु 2017 वर्ष में बेटी दिवस को सिंतबर माह के चौथे रविवार को भारत में मनाये जाने की घोषणा की।
                                                  संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America)में अंतरराष्ट्रीय बेटा ओर बेटी दिवस 11 अगस्त को प्रति वर्ष बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। ज्यादातर देशों में बेटी दिवस को अलग से मनाया जाता है परन्तु बेटा दिवस को नही मनाया जाता।

भारत में बेटा दिवस को मनाया जाना क्यों जरूरी है:-
भारत के जो ज्यादातर कानून हैं वह लिंग-पक्षपाती हैं।उनके चलते देश के बहुत नौजवान बेटे आत्महत्या कर रहे हैं।
भारत में इतनी योजनायें बेटियों के लिए चल रही है परन्तु बेटों के लिए नही। अगर ऐसा कुछ और साल चलता रहा तो वह दिन दूर नही जब भारत में बेटियों के मुकाबले बेटों के जन्मजात स्तर बहुत नीचे गिर जाएगा। भारत में बहुत से ऐसे संस्थान हैं जहाँ सिर्फ बेटे ही जाते हैं और जाकर मृत्यु को प्राप्त होते हैं जैसे कोयले की खान आदि। इस दृष्टिकोण से देखें तो भी भारत में बेटों की संख्या बेटियों के मुक़ाबले कम होती जा रही है।भारत में जो हालात हैं उनके चलते बहुत से नोजवान भारत को छोड़कर दूसरे देशों में नौकरी करने जाते हैं और फिर वहीं के नागरिक हो जाते हैं। और बहुत से कारण हैं जिनकी वजह से भारत में बेटों की बहुत ही दुर्दशा है। बेटे देश व परिवार के लिए इतना योगदान देते हैं। उनके इस योगदान के लिए भी हमें बेटों को सम्मान देने के लिए राष्ट्रीय बेटा दिवस मनाना चाहिए। अभी तक किसी भी देश ने विशेष तौर पर बेटा दिवस नही मनाया है। तो आओ भारत में सबसे पहले इस दिवस को मनाकर भारत का विश्व में नाम दर्ज करें।
                     वैसे हम कोई भी दिनांक चुनकर बेटा दिवस मना सकते हैं। परंतु मेरा सुझाव है कि हमे राष्ट्रीय बेटा दिवस अक्टूबर माह के प्रथम रविवार को मनाना चाहिए।





#BetaDiwas
#बेटा दिवस
#SonDay
#why we have to celebrate son's day?

Sunday 23 August 2015

सेवा में,
             जन सूचना अधिकारी,
             (विभाग/कार्यालय का पता),
             जिला का नाम:-
             राज्य का नाम:-
             पिन कोड:-

विषय:-  सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा                   6(1) और 6(3) के अन्तर्गत सूचना प्रदान करने                      हेतु।

श्रीमान जी,
               मैं(अपना नाम)[मकान नंबर xxx],{कालोनी का नाम}(शहर)का निवासी हूँ।मेरी पत्नी(पत्नी का नाम)ने महिला सेल(शहर जहाँ आपकी पत्नी ने दरखास्त दी थी)में एक दरखास्त संख्या xxx,दिनांक zz-zz-zzzz दी थी।जो आपके कार्यालय के अंतर्गत आती है।मुझे सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के अन्तर्गत निम्नलिखित सूचना प्रदान करें:-

(1)   मेरी पत्नी(पत्नी का नाम)ने जो दरखास्त महिला सेल(शहर जहाँ आपकी पत्नी ने दरखास्त दी थी)में दी थी उसकी प्रमाणित प्रतिलिपि प्रदान करें।
(2)   मेरी पत्नी(पत्नी का नाम)ने जो भी दस्तावेज अपनी दरखास्त के साथ संलग्न किये,उसकी प्रमाणित प्रतिलिपि प्रदान करें।
(3)   मेरी पत्नी(पत्नी का नाम) और मेरे द्वारा जो उपस्थिति हस्ताक्षर किये गए,उस उपस्थिति पत्रक की प्रमाणित प्रतिलिपि प्रदान करें।
(4)   मेरी पत्नी(पत्नी का नाम)द्वारा जो स्त्रीधन सूची दी गयी,उसकी प्रमाणित प्रतिलिपि प्रदान करें।
(5)   मेरे द्वारा जो भी दस्तावेज दिए गए इस मामले(केस)में,उसकी प्रमाणित प्रतिलिपि प्रदान करें।
(6)   मेरे द्वारा जो भी लिखित उत्तर दिए गए इस पूरे मामले में उन सब की प्रमाणित प्रतिलिपि प्रदान करें।
(7)   मेरी पत्नी(पत्नी का नाम)द्वारा जो भी लिखित उत्तर दिए गए उनकी प्रमाणित प्रतिलिपि प्रदान करें।
(8)   जाँच अधिकारी या सम्बंधित अधिकारी द्वारा बनायीं गयी रिपोर्ट या अंतिम जाँच प्रतिवेदन की प्रमाणित प्रतिलिपि प्रदान करें।
                      अगर यह सूचना आपके कार्यालय के अन्तर्गत नहीं आती है तो सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 6(3) के अन्तर्गत आप इस निवेदन/प्रार्थना पत्र को सम्बंधित कार्यालय में पहुँचाने की कृपया करें।और इसकी सूचना भी लिखित तौर पर मुझे भेजें ताकि उस सम्बंधित कार्यालय से अगर मुझे जवाब न आये तो मैं उस सम्बंधित कार्यालय में प्रथम अपील कर सकूँ।
                                 मैं इस प्रार्थना पत्र के साथ सूचना प्रदान करने हेतु फीस डाक सम्बन्धी विधि(पोस्टल आर्डर)नंबर xxx,दिनांक zz-zz-zzzz,मूल्य yyरुपये के रूप में संलग्न कर रहा हूँ।
                             कृपया करके जल्द से जल्द तीस दिन के अन्दर मुझे सूचना प्रदान करने की कृपा करें।मैं आपका अति आभारी रहूँगा।
                    सह धन्यवाद।
आपका
(अपने हस्ताक्षर)
अपना नाम,
मकान नंबर:-
कालोनी:-
शहर:-
जिला:-
राज्य:-
पिन कोड:-
मोबाइल नंबर:-
दिनांक आज की:-